पोषक तत्वों से भरपूर पालक की खिचड़ी स्वाद में भी लाजवाब
पालक की खिचड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आमतौर पर घरों में मूंग दाल और चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, लेकिन अगर इस खिचड़ी के साथ पालक का मिश्रण भी बनाया जाए तो यह बहुत ही पौष्टिक और स्फूर्तिदायक बन जाती है। कभी-कभी तो रात में कुछ हल्का खाने का मन करता है। दिन में भारी खाना खाने के बाद कई लोग रात में हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। ऐसे में पालक की खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। दरअसल, यह न केवल बनाने में आसान रेसिपी है बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है। अगर आप भी रात के खाने में पालक की खिचड़ी का स्वाद चखना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए मुख्य सामग्री के रूप में मूंग दाल, चावल और पालक का इस्तेमाल किया गया है।
पालक की खिचड़ी बनाने की सामग्री:-चावल - 1 कपमूंग दाल - 1 कपमूंगफली - 50 ग्रामपालक - 1/2 किलोदेसी घी - 2 बड़े चम्मचराय - 1/2 छोटा चम्मचजीरा - 1/2 छोटा चम्मचहल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मचधनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मचहींग - 1 चुटकीहरी मिर्च कटी हुई - 2नमक - स्वादानुसार
पालक की खिचड़ी बनाने की विधि:-पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को पानी से अच्छी तरह धो लें। - अब एक प्रेशर कुकर में दाल, चावल और मूंगफली और पानी डालकर 2 सिटी तक पकाएं। कुकर में सीटी आने तक पालक को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें। कुकर में दो सीटी आने पर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसी बीच एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें, जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें राई, जीरा और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
जब राई चटकने लगे तो उसमें कटी हुई पालक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर पकने दें। जब पालक अच्छे से पक जाए तो उसमें पानी डाल दें ताकि खिचड़ी सूखी न रहे। इसे पानी में उबाल आने तक पकाएं, फिर खिचड़ी को कुकर से निकाल कर अच्छी तरह मिला लें। - अब खिचड़ी को ढककर कम से कम 10 मिनट तक पकाएं। अब आपकी पालक की खिचड़ी तैयार है। अब ऊपर से घी और हरा धनियां डालकर गरमागरम परोसें।
ब्राउनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है, तो आइए ब्राउनी को स्वाद से भरपूर बनाएं।
Description: Discover delicious healthy brown rice meals that actually taste good. Learn cooking techniques, flavor combinations, and recipes that make brown rice the star ingredient, not punishment food.
Description: Craving Manchurian but want to skip the frying? Here's an honest guide to making delicious Manchurian without deep-frying — and it actually works.
व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी एक बहुत ही मलाईदार और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे झटपट बनाकर गरमागरम परोसें। बच्चों और बड़ों को यह बहुत पसंद आएगा।
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
फ्रूट्स मोदक
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.