बसंत पंचमी पर बेसन के लड्डू से बनाएं सबके मुंह को मीठा।
बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वसंत पंचमी के मौके पर घरों में पीले रंग की मिठाई बनाने की परंपरा है. इस दिन घरों में खासतौर पर बेसन के लड्डू बनाए जाते हैं. बेसन के लड्डू का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है. इस वसंत पंचमी पर अगर आप भी मां सरस्वती को बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन को दरदरा पीस लिया जाता है, जिससे लड्डू का स्वाद बहुत बढ़ जाता है. इन लड्डुओं की खासियत यह है कि अगर इन्हें सही तरीके से रखा जाए तो ये बनाने के एक महीने बाद भी खराब नहीं होते हैं।
बेसन लड्डू बनाने के लिए सामग्री:-बेसन – 2 कपघी – पौन कपकाजू – 8-10बादाम – 8-10चीनी का बूरा – 1 कप
बेसन के लड्डू बनाने की विधि:-वसंत पंचमी के मौके पर बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में छान लें. बेसन को छानने से अगर इसमें कोई गुठली रह जाएगी तो वह चली जाएगी। - इसके बाद उंगलियों की मदद से बेसन को अच्छी तरह मिला लें. - अब काजू और बादाम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर एक बाउल में रख लें. - इसके बाद एक पैन लें और उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. घी के पिघलने पर कढ़ाई में बेसन डालिये. अब बेसन को कलछी की सहायता से गैस पर 6-7 मिनिट तक बेक कर लीजिये. भूनते समय जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो आंच धीमी कर दें और बेसन को सुनहरा होने तक तल लें. बेसन को अच्छे से पकने में करीब 15 मिनिट का समय लगेगा. इसके बाद इसमें से एक मीठी-मीठी महक आने लगेगी।
बेसन को सेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे कलछी की सहायता से लगातार चलाते रहें नहीं तो बेसन जल सकता है. अब बेसन में कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) डाल कर अच्छी तरह मिला कर 30 सेकेंड के लिए भूनिये. - इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को आंच से उतार लें. इसके बाद भी बेसन को कुछ देर तक चलाते रहें. - अब बेसन को ठंडा होने दें. - जब बेसन हल्का गर्म रह जाए तो इसमें चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद लड्डू के मिश्रण को हाथ पर रखें और हथेलियों की सहायता से गोल लड्डू बना लें. इसी तरह सारे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए. इस तरह स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं. इन्हें सजाने के लिए ऊपर से कटे हुए बादाम या काजू चिपका सकते हैं. लड्डू सुखाने के बाद उन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख लें.
जब भी पारा गर्मी में बढ़े, स्वादयुक्त जायके बनाएं और स्वाद के लिए ठंडी चाय बनाएं और इसे पीएं। स्वाद के लिए छोटी इलायची, दाल चीनी, जायफल, पुदीना और तुलसी मिला सकते हैं। चाय में अलग स्वाद के लिए नींबू, आम का टुकड़ा, पाइन एप्पल क्रूस या संतरे का रस या अनानास का रस लिया जा सकता है।
गर्मी के मौसम में और छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए दही चावल चावल बनाएं।
बूंदी रायता रेसिपी | बूंदी का रायता | रायता बूंदी | विस्तृत फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ दही बूंदी। डीप फ्राई बूंदी मोती के साथ बनाया गया एक क्लासिक दही आधारित सलाद या डुबकी नुस्खा। इसे आमतौर पर रोटी, चपाती या चावल आधारित व्यंजन जैसे पुलाव या बिरयानी के साथ परोसा जाता है। यह बहुत ही सरल और बनाने में आसान है क्योंकि इसके लिए हर रसोई में उपलब्ध बहुत ही बुनियादी सामग्री की आवश्यकता होती है।
गुजराती कढ़ी का स्वाद सामान्य कढ़ी से बिल्कुल अलग होता है।
स्वाद और सूरत में बेहद उम्दा केसर रसमलाई, दीपावली के उत्सव के लिए खास स्वीट डिश.
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
दाल बाटी और चूरमा
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.