Vegetable

रात के खाने में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर

यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद है।

मेथी पालक पनीर करी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। जो लोग मेथी या पालक खाना पसंद नहीं करते वे भी इस रेसिपी को बड़े चाव से खाते हैं। आमतौर पर पनीर से बनी चीजें बहुत पसंद की जाती हैं, मेथी पालक पनीर भी उन्हीं में से एक है. इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद होती है. पालक, मेथी और पनीर तीनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी मेथी पालक पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं और अगर आपने अब तक इसे घर पर बनाने की कोशिश नहीं की है तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर का स्वाद ले सकते हैं।

मेथी पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री:-
  • पालक – 1 कप
  • मेथी – 1 कप
  • पनीर – 1 कप
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • टमाटर – 1
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • हरी मिर्च – 2
  • चीनी – 1/2 टी स्पून
  • नमक – स्वादानूसार
  • तेल

How to make मेथी पालक पनीर
मेथी पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बराबर आकार में काट लें। - इसके बाद पालक और मेथी को भी बारीक काट लें. अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गैस पर गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े तल लें। जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और पनीर के टुकड़ों को अलग एक प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाई के बचे हुए तेल में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर जीरा डाल कर भून लीजिये. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटे टमाटर और एक चुटकी हींग डालकर भून लें.

इसे करीब 2-3 मिनट तक भूनें, इसके बाद इस भुने हुए मसाले में मेथी और बारीक कटी हुई पालक डाल कर भून लें. - इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गैस की आंच मध्यम कर दें और ग्रेवी को 5 मिनट तक पकने दें. - जब ग्रेवी अच्छे से तैयार हो जाए तो इसमें पहले से तले हुए पनीर के टुकड़े मिला लें. अब सब्जी को एक बार फिर से 3-4 मिनिट तक पकाएं. इस तरह आपकी स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर करी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है.


Related Posts
Vegetable

लौकी मुठिया रेसिपी

लौकी खाने में भी लाजवाब होती है

Sweet

पारसी फालूदा रेसिपी

चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान 'पारसी फालूदा' से शरीर को ठंडा रखें।

Vegetable

चना मसाला बनाने कि आसान विधि

कुछ तीखा खाने का मन है तो बनाइये चना। 

Sweet

चॉकलेट आइसक्रीम

सामग्री:-
दूध(Milk): 50 ग्राम
ब्रॉउन सुगर(Brown Suger): 100 ग्राम
कोको पाउडर(Cocoa Powder): 3 चम्मच
क्रीम(Cream): 150 ग्राम
कन्डेंस्ड मिल्क(Condensed Milk): 50 ग्राम
चोको चिप्स(Choco Chips): 15-20

Chinese Food

गोभी मंचूरियन

गोभी मंचूरियन बनाने की सामग्री-
2 मध्यम फूलगोभी
2 बड़े चम्मच मक्के का आटा
4 बड़े चम्मच टमॅटो कैचप
4 सूखी लाल मिर्च
3 बड़े चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 कप कटा हरा प्याज
2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 कप पानी
1 कप रिफाइंड तेल
2 मध्यम शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
2 चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
3 बड़े चम्मच अदरक का पेस्ट
2 चम्मच मसाला मिर्च पाउडर
4 बड़े चम्मच सोया सॉस
1 कप मैदा

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.