Vegetable

कुंदरू की भुजिया का स्वाद लाजवाब है, इसे इस आसान तरीके से बनाएं

कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। 

कुंदरू की भुजिया पसंद करने वालों की कमी नहीं है। कुंदरू का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है, ऐसे में जब इसका भुजिया कम मसालों में तैयार किया जाता है तो इसका स्वाद काफी स्वादिष्ट हो जाता है. कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। कहीं इसे टिंडारा भी कहते हैं। इसे आप लंच या डिनर में बनाकर खा सकते हैं. अब तक अगर आपने इसे घर पर एक बार भी नहीं ट्राई किया है तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट कुंदरू की भुजिया बना सकते हैं.

कुंदरू की भुजिया बनाने की सामग्री:-
  • कुंदरू – 250 ग्राम
  • कलौंजी – 1/4 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

कुंदरू की भुजिया बनाने की विधि
कुंदरू की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले कुंदरू लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसके बाद इसकी धार काट लें। अब बीच से चीरा लगाकर इसे 4 टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें सौंफ और हींग डाल कर कुछ देर भूनें. - अब इसमें कटे हुए कुंदरू डाल कर करीब एक मिनट तक भूनें. - इसके बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. - अब गैस की आंच पूरी कर दें और भुजिया को कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं. - इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें और भुजिया को करीब 15 मिनट तक पकने दें. इस बीच, पैन को ढक दें। जब कुंदरू नरम हो जाए तो उसके ऊपर अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे करीब 2 मिनट तक भूनें और उसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। इसी के साथ आपकी स्वादिष्ट कुंदरू की भुजिया तैयार है. इसे पराठे या रोटी के साथ परोसा जा सकता है.


Related Posts
Soup

आहार में शामिल करने के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले सूप

दुनिया भर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है और मौत और संक्रमित मामलों में भारी वृद्धि ने सभी के बीच काफी दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, घबराने और दहशत फैलाने के बजाय। आदर्श रूप से सामाजिक दूरी और स्व-संगरोध और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। कई कार्यालयों ने या तो अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है या 31 मार्च तक सवैतनिक अवकाश की पेशकश की है। नियमित रूप से हाथ धोना, छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को ढंकना और कोरोनारिवस के संकेतों की अनदेखी नहीं करना कुछ अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश हैं।

Pickle

मोमो के लिए चटनियां

लाल मिर्च की चटनी उन लोगों के लिए जो मसालेदार, टमाटर की चटनी पसंद करते हैं उनके लिए जो कम मसालेदार खाते हैं और उन लोगों के लिए एक विशेष सफेद चटनी जिन्हें मिर्च बिल्कुल पसंद नहीं है।

Sweet

बेसन के लड्डू रेसिपी

देसी घी से बेसन के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

Snacks

मिनी टैको बाइट्स

टैकोस एक बेहतरीन पार्टी फ़ूड है - फिलिंग और टॉपिंग पूरी तरह से अनुकूलन योग्य हैं, वे किफायती हैं, और हर कोई उन्हें पसंद करता है।

Healthy Food

मूंग स्प्राउट्स कबाब

मूंग स्प्राउट्स कबाब बनाने की सामग्री- 
200 ग्राम उबले अंकुरित मूंग
1 मध्यम हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आवश्यकता अनुसार काला नमक
1 प्याज
1 टमाटर
100 ग्राम बेसन (बेसन)
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
2 बड़े चम्मच वनस्पति तेल

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.