Vegetable

स्वीट कॉर्न चिकन सूप रेसिपी

नॉनवेज वालो के लिए है ये चिकन सूप रेसिपी 

सर्दी के मौसम में लोग खाने से ज्यादा तरह-तरह के गर्म सूप पीना पसंद करते हैं। इस सर्दी में अब तक आपने कई तरह की सब्जियों से बने सूप ट्राई किए होंगे. लेकिन आज की रेसिपी उन लोगों के लिए है जो नॉनवेज पसंद करते हैं। जी हां और इस सूप रेसिपी का नाम है स्वीट कॉर्न चिकन सूप। स्वीट कॉर्न चिकन सूप एक इंडो चाइनीज सूप डिश है। यह सूप न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होता है। इस सूप को पीने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि शरीर में गर्मी भी आती है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनता है यह स्वादिष्ट सूप।

स्वीट कॉर्न चिकन सूप बनाने के लिए सामग्री:-
  • एक टिन स्वीट कॉर्न, क्रीम स्टाइल
  • 5 कप चिकन स्टॉक या पानी
  • 1/4 किलो चिकन 
  • हरे प्याज़ 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • अदरक 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • हरे प्याज़ के पत्ते 
  • 3 बड़े चम्मच कोर्नफ्लोर या कॉर्न स्टार्च
  • 1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस (वैकल्पिक)
  • 1 हल्का फेंटा हुआ अंडा 
  • 3/4 बड़े चम्मच चीनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच तिल का तेल 
  • 3 से 4 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए हरे प्याज़ के पत्ते गार्निश के लिए

कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न चिकन सूप-
स्वीट कॉर्न चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें हरी प्याज और अदरक का सफेद भाग डालकर एक मिनट तक भूनें। उसके बाद कटा हुआ चिकन डालें और एक मिनट के लिए भूनें। अब इसमें क्रीम स्टाइल स्वीट कॉर्न और चिकन स्टॉक या पानी डालें और उबाल आने दें। धीमी आंच पर एक मिनट तक पकाएं। अब इस सूप में चीनी और नमक डालकर 3-4 मिनिट तक और पकाएं.

कोर्नफ्लोर को 4 टेबल-स्पून पानी में घोलकर एक तरफ रख दें। कॉर्नफ्लोर का मिश्रण डालकर, आंच धीमी से मध्यम रखें और सूप के गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें। अब इसमें धीरे-धीरे फेंटा हुआ अंडा डालें और इसी दिशा में लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय आंच धीमी हो और अंडा सूप में एक पतले सफेद धागे जैसा हो जाए। कुछ सेकेंड तक सूप को चलाते रहने के बाद गैस बंद कर दें. सूप को प्याले में निकालिये और सफेद मिर्च पाउडर और हरे प्याज़ के पत्ते से सजाकर गरमा गरम परोसिये.


Related Posts
Rotee Paraatha

रोटी पिज्जा


रोटी पिज्जा बनाने की सामग्री- 
2 रूमाली रोटियां
2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
1 मध्यम कटा हुआ प्याज
4 बड़े चम्मच कॉर्न
आवश्यकता अनुसार नमक
1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ मोजरेला
2 बड़े चम्मच पास्ता सॉस
1 मध्यम कटा टमाटर
1 मध्यम कटी शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
1 छोटा चम्मच अजवायन
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च

Vegetable

क्या आपने कभी दही डालकर बनाया है बैंगन का भरता? अगर नहीं, तो इस क्लासिक रेसिपी को करें फॉलो

बैंगन का भरता बनाने की सामग्री- 
 2 बड़े बैंगन
 2 मध्यम प्याज
3 टमाटर
250 ग्राम दही
2 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर स्वादानुसार
 नमक 1/2 कप तेल
2 छोटी चम्मच अदरक 
लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनिया

Vegetable

मावा गुजिया रेसिपी

होली त्योहार पर बनाएँ मावा गुजिया, कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। 

Vegetable

Garlic Bun

material:


3 cups all-purpose flour
1 tablespoon active dry yeast
1 tablespoon sugar
1 teaspoon salt
1/4 cup olive oil
1 cup warm water
4-5 cloves of minced garlic
1/4 cup melted butter
1/4 cup chopped parsley
salt and pepper to taste

Vegetable

Roasted Vegetable Chili with Cornbread Biscuits

1. Preheat the broiler. Toss the cauliflower, poblano and scallions with the vegetable oil, chili powder, cumin and 1/2 teaspoon salt on a rimmed baking sheet; spread in a single layer. Broil until the vegetables are browned around the edges, 7 to 10 minutes.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.