अचारी जैसे टेस्ट के साथ बनाएं खास मटर-पनीर की सब्जी
मटर-पनीर की सब्जी शाकाहारियों को बहुत पसंद होती है, लेकिन मटर-पनीर का एक ही स्वाद चखकर आप बोर हो जाएंगे, इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं अचारी स्वाद के साथ मटर पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि बहुत ही कम समय में बनने वाली इस डिश का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा लगेगा. अगर आप डाइट पर हैं तो आप इस सब्जी को जैतून के तेल में भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए, जानते हैं अचारी स्वाद वाली मटर-पनीर की सब्जी-
सामग्री : पनीर 500 ग्राम1 कटोरी मटर1 टीस्पून जीरा1 टेबलस्पून सौंफ1/2 टेबलस्पून सरसों दाना1 टीस्पून मेथी दाना1/2 टीस्पून कलौंजी1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)1 टीस्पून हल्दी1 छोटी कटोरी दही2 टीस्पून अमचूर1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर1 टीस्पून चीनी (चाहें तो)पानी जरूरत के अनुसार तेल जरूरत के अनुसार
तरीका :सबसे पहले एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल गरम होने पर इसमें सौंफ, मेथी दाना, सौंफ और जीरा डालकर भूनें. - जब ये चटकने लगे तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. - जैसे ही प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनें. दही, हल्दी, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं।
जब मसाला अच्छे से भुन जाए और तेल छोड़ने लगे तब मटर और पनीर डाल दीजिए. थोड़ा पानी डालें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। अचारी मटर पनीर तैयार है. नान के साथ गरमागरम परोसें।
नॉनवेज खाने वालो के लिए चिकन उनकी पहली पसंद होता है, और चिकन का नाम सुनते ही उसके मुंह में पानी आ जाता है. चिकन की कुछ डिश स्टाटर के रूप में भी पसंद की जाती है, उस में से एक है चिली चिकन. चिली चिकन एक इंडियन-चायनीस रेसिपी है, जो चायनीस रेस्तरांट में मिलती है. इसे बहुत चाव से खाया जाता है. ये ड्राई एवं ग्रेवी दोनों स्टाइल में बनता है. चिकन न खाने वाले चिली चिकन की जगह चिली पनीर, चिली मशरूम, चिली आलू बनाकर खाते है
गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए तुरंत बनाएँ गुलकंद शेक
दुनिया भर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है और मौत और संक्रमित मामलों में भारी वृद्धि ने सभी के बीच काफी दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, घबराने और दहशत फैलाने के बजाय। आदर्श रूप से सामाजिक दूरी और स्व-संगरोध और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। कई कार्यालयों ने या तो अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है या 31 मार्च तक सवैतनिक अवकाश की पेशकश की है। नियमित रूप से हाथ धोना, छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को ढंकना और कोरोनारिवस के संकेतों की अनदेखी नहीं करना कुछ अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश हैं।
गाजर और पत्ता गोभी दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
फ्रूट्स मोदक
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.