इसे हम नाश्ते में या फिर स्नैक्स में भी खा सकते हैं।
चिकन शवरमा एक चाइनीस डिश है | चिकन शवरमा को हम नाश्ते में या फिर स्नैक्स में खा सकते हैं यह चटपटा और स्पाइसी होता है | और इसे हम घर पर आसानी से बना सकते हैं | यह देखने में ब्रेड रोल के जैसा दिखता है| लेकिंग इसका ब्रेड थोड़ा मोटा होता है | इसे बनाने में हमें थोड़ा सा ज्यादा मेहनत लगता है लेकिन यह उतना ही टेस्टी होता है इसे हम सॉस, चटनी आदि के साथ खा सकते हैं | अगर आप इसे बाहर खरीदने जाते हैं तो आपको कम से कम 250-300 रुपए में एक प्लेट आती है | अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो आप और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं और अपने मनपसंद का बना सकते है चिकन शोरमा बनाने में हमें 25 से 30 मिनट लगता है और यह बनकर तैयार हो जाती है| तो चलिए देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है इसे बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत है.
चिकन शवरमा बनाने की सामग्री:-रोटी के लिए:-मैदा - 200 ग्रामबेकिंग सोडा - 1/2 चम्मचबेकिंग पाउडर - 1 चम्मचनमक - 1/2 चम्मच चीनी - 1 चम्मचतेल - 1 चम्मचदही - 2 चम्मचभरने के लिए:-बोनलेस चिकन - 150 ग्रामदही - 4 चम्मचअदरक लहसुन पेस्ट - 2 चम्मचनींबू का रस - 1 चम्मचलाल मिर्च - 1 चम्मचकाली मिर्च पाउडर - 1 चम्मचजीरा पाउडर - 1 पाउडरलाल रंग - 1/2 चम्मचपत्ता गोभी - 1/2 कपपिली शिमला मिर्च - 1/2 कपहरा शिमला मिर्च - 1/2 कपतेल - पकाने के लिएटोमेटो केचप - 2 चम्मचम्योनीज - 4 चम्मच
चिकन शरवामा बनाने की विधि:-1. सबसे पहले मैदे को एक बड़े कटोरे में ले ले और उसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी और तेल डालकर उसे अच्छे से मिला लें | 2. फिर उसमें दही डाल दे और मिलाएं | 3. फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसका लोई (डो) तैयार करें| 4. अब उसमें ऊपर से थोड़ा सा और तेल डाल दे और उसे अच्छे से मिलाकर आटे को टक्कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें | 5. तब तक हम चिकन को पतला पतला और लंबा काट लेंगे | 6. अब उसमें दही, अदरक लहसुन पेस्ट, निंबू रस, लाल मिर्च पाउडर काली मिर्च जीरा पाउडर और नमक डाल दे और मिलाएं | 7. फिर उसमें लाल रंग डाल दे और अच्छे से मिलाएं| 8. अब गैस पर पैन रखे और उसमें थोड़ा सा तेल डालें | 9. तेल गर्म हो जाने पर उसमें चिकन को डाल दे और मध्यम आंच पर पकाएं | 10. जब चिकन का पानी सूख जाए तो उसमें सारी सब्जियों को डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाएं | 11. हमारी चिकन फ्राई भरने के लिए अब तैयार हो गई है|
12. अब हम आटे को एक बार और मिला लेंगे और उसका एक छोटा सा लोई बना लेंगे | 13. और उसे रोटी के जैसा गोल बेल लेंगे फिर उसे कांटे वाले चम्मच से छेद कर देंगे ताकि रोटी फुले नहीं | 14. गैस पर तवा रखें उसके ऊपर रोटी डाल दें और उसे मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकाएं | 15. थोड़ी देर उसे पलट दे और उसके दूसरे साइड भी पका ले | 16. और हमारी रोटी दोनों तरफ से पक कर तैयार है 17. अब हम उसके ऊपर टोमेटो केचप लगा देंगे | 18. और फिर उसके ऊपर से म्योनीज डालकर अच्छे से मिला दें | 19. फिर उसके बाद उसके ऊपर चिकन फ्राई रख देंगे और ऊपर से थोड़ा सा म्योनीज डाल दें | 20. फिर उसे लपेट दे और उसके ऊपर टिशु पेपर या एलुमिनियम फॉल से ढक दें ताकि वह खुले नहीं और हमें खाने में आसानी हो | 21. और हमारी गरमा गरम चिकन शवरमा बनकर तैयार है | इससे आप सॉस चटनी आदि के साथ खा सकते हैं |
Description: Learn how to store pickles safely for up to a year. Master traditional preservation methods, prevent spoilage, and keep your achar delicious without refrigeration using proven techniques.
चिकन टिक्का मसाला एक बोनलेस चिकन रेसिपी है जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इस रेसिपी में चिकन के टुकड़ों को मसालों के साथ पीसकर ग्रेवी में पकाया जाता है।
अंदर से क्रिस्पी, बाहर से सॉफ्ट वेज नूडल्स बॉल्स। यह एक लोकप्रिय इंडो चीनी रेसिपी है, इसलिए यह भारत के किसी भी रेस्तरां में आसानी से मिल सकती है। बच्चों को नूडल्स और नूडल्स से बनी चीजें बहुत पसंद होती हैं, लेकिन बाहर से मिलने वाला खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, इसलिए कई मांएं अपने बच्चों को बाहर की चीजें खाने नहीं देती हैं। तो ऐसे ही खास मौकों के लिए आज हम घर पर ही रेस्टोरेंट की तरह वेज नूडल्स बॉल्स की रेसिपी लेकर आए हैं। आप जो बच्चे इसे घर पर बनाते हैं वह बाहर खाना भूल जाएंगे।
Discover practical oil-free cooking tips that actually work — from sautéing with water to baking without fat. Cook healthier without sacrificing flavor or texture.
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
दाल बाटी और चूरमा
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
फ्रूट्स मोदक
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.