Vegetable

रेस्टुरेंट जैसा चिकन मलाई टिक्का कैसे बनाये

नॉनवेज वालो के लिए यह खाना बहुत पसंद आएगा 

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं और आपको यह खाना बहुत पसंद है तो आज मैं आपके लिए बहुत ही स्पेशल रेसिपी लेकर आई हूं जिससे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और यह एकदम रेस्टोरेंट जैसा  होगी आज मैं आपको बताने जा रही हूं कि चिकन मलाई टिक्का घर पर कैसे बनाते हैं? इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं इसे बनाने में हमें 10 से 15 मिनट का समय लगता है वैसे तो इसे आप मॉर्निंग में नाश्ते के समय दोपहर में या फिर शाम को दिखा सकते हैं | चिकन मलाई टिक्का में सबसे मेन होता है उसके क्रीम को बनाना अगर आपका क्रीम अच्छा बना तो आपका मलाई टिक्का अच्छा होगा तो चलिए देखते हैं कि हमने मलाई टिक्का के क्रीम के लिए क्या क्या सामग्री डाली है.

चिकन मलाई टिक्का बनाने के लिए हमें चाहिए.

सामग्री:-
  • बोनलेस चिकन - 200 ग्राम
  • दही - 50 ग्राम
  • क्रीम - 75 ग्राम  
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • गरम मसाला - 1 चम्मच
  • चाट मसाला - 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • कस्तूरी मेथी - 1 चम्मच
  • मिर्च के दाने - 1 चम्मच
  • विनेगर - 1 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट - 3/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • कोयले का टुकड़ा -


मलाई टिक्का बनाने की विधि:-

1. सबसे पहले चिकन का छोटा-छोटा पीस काट ले |
 
2. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में  दही, फ्रेश क्रीम, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, मिर्च पाउडर,  विनेगर, नमक और अदरक लहसुन पेस्ट को डाल दें और उसे अच्छे से मिलाएं |
 
3. फिर उसके अंदर चिकन के पीस को डाल दे और अच्छे से मिलाएं |
 
4. फिर उसे प्लास्टिक से अच्छे से कवर कर दे और उसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में या बाहर रख दे |
 
5. तब तक हम बांस की लकड़ी को पानी में डाल कर थोड़ी देर छोड़ देंगे |जिससे चिकन पकाते टाइम लकड़ी जलेगी नहीं |
 
6. फिर चिकन को बहार निकाले और उसे अच्छे से मिला लें और उसे बांस की लकड़ी में चिकन के टुकड़े को लगा दे |
 
7. उसके बाद तवा पर थोड़ा सा बटर या घी डाल दें और उसके ऊपर चिकन को पकने के लिए रख दे, और बचे हुए क्रीम को उसके ऊपर ही डाल दे |

8. बीच-बीच में हम चिकन को पलट देंगे और उसके क्रीम को चिकन के साइड सटा देंगे |
 
9. फिर उसे थोड़ी देर के लिए ढक देंगे और पकाएंग, ऐसे ही करते करते हमारी क्रीम चिकन में अच्छे से पकड़ लेगी |
 
10. चारों तरफ चिकन  पक जाने के बाद तवे को उतार दें |
 
11. और उसे गैस पर ऐसे ही पकाये |
 
12. उसे प्लेट में रख दे और एक कोयले के टुकड़े में आग लगाकर उसे फॉयल पेपर पर रख दे और उससे चिकन के बीच रखकर चिकन को ढककर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें |
 
और हमारा मलाई टिक्का बनकर बिलकुल तैयार है |


Related Posts
South Indian

पनीर डोसा बनाने की विधि

नाश्ते के लिए बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल पनीर डोसा

Sweet

मां कात्यायनी को लगाएं लौकी के हलवे का भोग, वजन कंट्रोल होने के साथ मिलेगा टेस्टी स्वाद

सामग्री 
- लौकी
- दूध 
-मावा 
- घी
- गुड़ या शक्कर
- इलायची पाउडर

Healthy Drinks

आम पन्ना ड्रिंक रेसिपी

गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए बनाएं आम पन्ना ड्रिंक रेसिपी

Vegetable

चकोली रेसिपी

 यह एक स्वादिष्ट नाश्ता या नाश्ता है जिसे गेहूं के आटे, तुअर दाल, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नारियल, धनिया पत्ती और मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है।

Snacks

फ्राइड मसाला पोटैटो

फ्राइड मसाला पोटैटो बनाने की सामग्री- 
200 ग्राम छोटे आलू छिलकों सहित
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 मुट्ठी हरा धनिया
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
4 हरी मिर्च
आवश्यकता अनुसार नमक
आवश्यकता अनुसार पानी
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.