Snacks

पनीर पसंदा बनाने का ये है बिल्कुल अलग तरीका, बेहद कम समय में बनकर होता है तैयार

पनीर पसंदा बनाने के लिए सामग्री-
-1 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
-1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
-1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
-1/4 टीस्पून गरम मसाला
-1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
-250 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
-1 कप टमाटर प्यूरी
-1 टीस्पून जीरा पाउडर
-1/2 कप मलाई (क्रीम)
-2 बड़ी इलायची
-1  तेज पत्ता
-2 प्याज
-लहसुन की 5 कलियां छिली हुई
-अदरक का आधा इंच टुकड़ा
-2 हरी मिर्च कटी हुईं
-1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार 

पनीर पसंदा बनाने का तरीका-
पनीर पसंदा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काटकर 8 से 10 मिनट के लिए पानी में डाल दें। उसके बाद भीगे हुए प्याज को मिक्सी में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें। अब मीडियम आंच पर पैन में एक चम्मच तेल गर्म करके उसमें पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन फ्राई कर लें। 

 इसके बाद पैन में एक चम्मच तेल और गर्म करके उसमें तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालने के बाद अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट कुछ देर तक पकाने के बाद प्याज का पेस्ट डालकर पकाएं। प्याज का रंग जब सुनहरा होने लगे तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।

इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर और नमक मिक्स करते हुए एक मिनट तक पकाएं।  इसके बाद ग्रेवी में 2 कप पानी डालकर 5 मिनट उबालने के बाद ग्रेवी में कसूरी मेथी और पनीर के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक पकाएं।

आखिर में पनीर में मलाई डालकर 2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
 आपका टेस्टी पनीर पसंदा बनकर तैयार है। 


Related Posts
Snacks

दाल फरा

सामग्री:

3 से 4 कप चावल का आटा
एक कप दूध (वैकल्पिक)
पानी आवश्यकतानुसार
2 से 3 कप उड़द की दाल (रात भर पानी में भीगी हुई)
2 से 3 कप चने की दाल (रात भर पानी में भीगी हुई)
चाहें तो बनाने के 3 से 4 घंटे पहले भी दाल को भिगो सकते हैं।
4 से 5 लहसुन की कलियां
एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
4 से 5 हरी मिर्च
1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 चम्मच सरसों का तेल या घी
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार

Daal

मसाला उड़द दाल

उड़द दाल तड़का ज्यादातर उत्तर भारत में बनाया जाता है। उरद की दाल, हींग और साबुत लाल मिर्च, ताज़े पिसे हुए मसाले के साथ बनाई जाती है, खासकर उत्तर भारत के ढाबों में।

Rotee Paraatha

पूरन पोली रेसिपी

गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्रा स्टाईल में बनाएं पूरन पोली की रेसिपी

Italian Food

How to Cook Spaghetti Squash

Cooking spaghetti squash is an easy and healthy way to enjoy a delicious, low-carb alternative to traditional pasta. Prepare spaghetti squash as follows: 

Vegetable

वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी

वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी पिज़्ज़ा प्रेमियों के लिए झटपट और आसान स्नैक ट्रीट है, इसे बस घर का बना पिज़्ज़ा आटा, कटी हुई सब्ज़ियाँ और मोज़ेरेला चीज़ के साथ बनाया जाता है। आप कटी हुई सब्जियों और पनीर के किसी भी संयोजन का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके परिवार को पसंद हो।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.