Sweet

स्वादिष्ट गुड़ की खीर का आनंद लें, सेहत को भी होगा फायदा

गुड़ की खीर सर्दी के मौसम में शरीर की गर्मी को बरकरार रखने में मदद करती है।

गुड़ की खीर लोगों को बहुत पसंद आती है। आमतौर पर घरों में चीनी के साथ खीर बनाई जाती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में गुड़ की खीर स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाती है. गुड़ का स्वाद गर्म होता है। गुड़ की खीर शरीर की गर्मी को बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में घर पर गुड़ की खीर का स्वाद चखना चाहते हैं और अब तक घर पर इस रेसिपी को कभी नहीं आजमाया है, तो चिंता न करें। आज हम आपको गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसान तरीका अपनाकर घर पर तैयार कर सकते हैं।

गुड़ की खीर बनाने के लिए सामग्री:-
  • चावल – 1 कप
  • दूध – 2 लीटर
  • गुड़ – 125 ग्राम
  • हरी इलायची – 4
  • सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 1 कप
  • चिरौंजी (चारोली) – 1 टेबल स्पून
  • केसर पत्ती – 1 चुटकी
  • घी – 1 टी स्पून

How to make गुड़ की खीर
गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें. - अब एक गहरे तले का बड़ा बर्तन लें और उसमें एक चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर रखें. घी के पिघलने पर गैस धीमी कर दीजिए और इसमें इलायची डाल कर दूध और आधा कप पानी डालकर गर्म कर लीजिए. जब दूध में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से धुले हुए चावल डालें और मध्यम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं. इस दौरान खीर को एक बड़े चम्मच की सहायता से चलाते रहें ताकि समय बर्तन में न लगे. - अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर करीब 10 मिनट तक पकने दें.

अब गुड़ लें और उसे अच्छे से मसल लें। अब खीर में गुड़ डाल कर चलाते हुए मिला दीजिए. - इसके बाद खीर को करीब 2-3 मिनट तक तेज आंच पर पकने दें. - अब गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट गुड़ की खीर तैयार है. परोसने से पहले इसे पिस्ते से सजाएं। आप चाहें तो काजू और बादाम के टुकड़ों से सजा सकते हैं। अगर आपको ठंडी खीर पसंद है, तो इसे तैयार करने के बाद लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, फिर इसका आनंद लें.


Related Posts
Sweet

खीर

खीर बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
-एक लीटर दूध-
-दो कटोरी मखाने
-चार चम्मच शक्कर
-दो चम्मच घी
-बादाम-
काजू की कतरन
-किशमिश
- पाव कटोरी बूरा (सूखा नारियल का)
- इलायची पाउडर 
-आधा चम्मच केसर के लच्छे दूध में भीगे हुए।

Vegetable

मोहितो एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक है जो आपको महंगे होटल या रेस्टोरेंट में पीने को मिल जाता है।

ये है घर पर मोहितो बनाने के 3 आसान तरीके जिन्हें आप 2 मिनिट में ही बना सकते हैं.

Snacks

मिर्ची वडा

राजस्थानी मिर्च वड़ा भुने हुए आलू के मसाले को गाढ़ी मसालेदार मिर्च के साथ भरकर और बेसन के घोल को तल कर बनाया जाता है। इसे धनिया पुदीने की चटनी या टमाटर सॉस के साथ कभी भी सर्व करें।

Rotee Paraatha

सोया ग्रैन्यूल्स पराठा

हल्के मसालों और सोया ग्रेन्यूल्स से बने पराठे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। उन्हें चटनी या सॉस के साथ बेबी टिफ़िन में भी रखा जा सकता है।

Snacks

High-Protein Snacks for Weight Loss: The Complete Guide to Smart Snacking That Actually Works

Description: Discover high-protein snacks that accelerate weight loss, control hunger, and preserve muscle. Learn recipes, portion sizes, timing strategies, and which protein snacks deliver real results.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.