कस्टर्ड पाउडर से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने बहुत ही बार खाया होगा, लेकिन कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा के बारे में शायद ही आप ने सुना होगा तो इसी लिए आज हम आप के लिए लाए है कस्टर्ड हलवा जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हैल्दी है। इसी के साथ ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता है।
आवश्यक सामग्री चीनी- 2 कप (450 ग्राम)वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप (100 ग्राम) घी- ½ कप (100 ग्राम) काजू- 2-3 बड़ी चम्मच इलायची- ½ छोटी चम्मच बादाम के टुकड़े- 2-3 बड़ी चम्मच
चीनी- 2 कप (450 ग्राम)वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप (100 ग्राम) घी- ½ कप (100 ग्राम) काजू- 2-3 बड़ी चम्मच इलायची- ½ छोटी चम्मच बादाम के टुकड़े- 2-3 बड़ी चम्मच
विधि कस्टर्ड हलवा बनाने के लिए 1 कप वनीला कस्टर्ड पाउडर ले कर उसमें 1 कप पानी डज्ञल कर चिकना घोल बना कर तैयार कर लीजिए। हलवे के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और 2 कप पानी डाल कर चीनी के पानी में घुलने तक पका लीजिए। चीनी में पानी के घुल जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब चाशनी को चलाते हुए कस्टर्ड पाउडर के घोल को थोड़ा-थोड़ा डाल दीजिए। अब आंच को मिडियम कर के घोल के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पका लीजिए। घोल के हल्का गाढ़ा हो जाने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डाल कर चलाते हुए पका लीजिए। हलवे के अच्छा गाढ़ा हो जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब इसमें 2-3 बड़ी चम्मच काजू और 1/2 छोटी चम्मच इलायची के बीज डाल कर मिलाते हुए पका लीजिए। अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर हलवे को चिकनी की हुई प्लेट में निकाल लीजिए। अब हलवे के ऊपर थोड़े से बादाम के टुकड़े डाल दीजिए आैर इसे 1 घंटे के लिए सेट हाने के लिए छोड़ दीजिए।एक घंटे बाद हलवे के सैट हो जाने पर चाकू से अपने पसंदीदा आकार में काट कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। कस्टर्ड हलवा बन कर तैयार है। इस हलवे को चलाते हुए पकाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा है। आप इसे फ्रिज में रख कर 15 दिन तक खा सकते है।
Description: Discover authentic South Indian rice recipes—from tangy lemon rice to rich bisi bele bath. Learn traditional preparations from Tamil, Kerala, Karnataka, and Andhra cuisines beyond just biryani.
चिरोटी एक पारंपरिक कर्नाटक मिठाई है जो विशेष अवसरों और धार्मिक त्योहारों पर तैयार की जाती है। यह पारंपरिक महारास्ट्र व्यंजनों में भी एक बहुत लोकप्रिय मिठाई है और इसे चिरोटे कहा जाता है।
गुड़ी पड़वा के मौके पर श्रीखंड से अपनों का मुंह कराएं मीठा
कच्चे आम और मसालों से बनी इस चटनी का स्वाद बहुत दिलचस्प है। आप इस चटनी को कचौरी, समोसे, पकोड़े या खाने के साथ परोस सकते हैं।
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.