Sweet

बेसन के लड्डू रेसिपी

देसी घी से बेसन के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

बेसन के लड्डू भारतीय घरों में बनने वाली एक पारंपरिक मिठाई है। मां के बनाए बेसन के लड्डू का स्वाद किसी और मिठाई में नहीं मिलता। शायद ही कोई शख्स होगा जिसे देसी घी में पके बेसन की मीठी महक पसंद न हो। किसी भी उत्सव में बेसन के लड्डू का विशेष महत्व होता है। बेसन के लड्डू ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी बेसन के लड्डू स्वाद के साथ खाते हैं और घर पर मीठा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। बेसन के लड्डू स्वादिष्ट होने के लिए बहुत जरूरी है कि ये बनने के बाद ज्यादा सख्त न हो जाएं और इनका बेसन भी अच्छे से फ्राई हो गया है। हमारी रेसिपी को फॉलो करके आप आसानी से स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार कर पाएंगे।

बेसन लड्डू बनाने के लिए सामग्री:-
  • बेसन – 2 कप
  • घी – 1 कप
  • चीनी का बूरा – 1 कप
  • काजू कटे – 10
  • बादाम कटी – 10
  • पिस्ता कतरन – 1 टी स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

बेसन के लड्डू बनाने की विधि:-
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले की कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर करीब 12-13 मिनट तक भून लें। बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए और उसमें से कोई कड़वी महक नहीं आने लगे। अब काजू और बादाम लें और उन्हें बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बेसन में कटे हुए काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद बेसन में थोडा़ सा पानी छिड़क कर भून लें। यह बेसन के दाने में मदद करेगा।

अब बेसन को पानी सूखने तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक बड़ी प्लेट लें और उसमें बेसन का मिश्रण निकाल लें। बेसन को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब बेसन हल्का गर्म रह जाए तो इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर बेसन में अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को दोनों हाथों से अच्छी तरह मिला लें। जब चीनी और बेसन अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो बेसन के मिश्रण को दोनों हाथों में दबाकर लड्डू बांधना शुरू कर दें। तैयार लड्डू को एक ट्रे या प्लेट में अलग रख दें और प्रेस करके पिस्ता के टुकड़े उन पर चिपका दें। इस तरह आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं।


Related Posts
Sauce

इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते हैं

कैसे बनाते हैं खट्टी-मीठी इमली और खजूर की चटनी

Vegetable

Manchurian gravy recipe

Ingredients: 
 
 For  Manchurian Balls: 
 
 1 cup chopped vegetables (cabbage, carrots, peppers, etc.) 
 1/4 cup all-purpose flour (mainda) 
 1/4 cup cornstarch 
 2 tablespoons of chopped onion 
 1 tablespoon ground ginger 
 1 tablespoon minced garlic 
 1 tablespoon of soy sauce 
 1/2 teaspoon red chili powder 
 Add salt to taste 
 Oil for frying

Vegetable

सर्दियों के मौसम में बनाएं गर्मा-गर्म मंचूरियन

स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन, होगा सीजन का मजा दोगुना

Vegetable

पोटैटो चीज़ बॉल्स: आलू से बनाएं चटपटा नास्ता

आलू से बना है ये तीखा और लज़ीज़ नाश्ता

Sweet

इस भाई दूज भाई को खिलाएं होममेड मलाई पेड़ा, नोट करें ये टेस्टी Recipe

मलाई पेड़ा बनाने के लिए सामग्री-
-1 लीटर दूध
-100 ग्राम चीनी
-इलायची पाउडर
-बारीक कटे हुए पिस्ता

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.