लौकी के कोफ्ते खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते आपको जरूर पसंद आएंगे. तो आइए आज बनाते हैं घी के कोफ्ते।
आवश्यक सामग्रीलौकी - 500 ग्राम (कद्दूकस की हुई)बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)लाल मिर्च - 2 चुटकीहरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)नमक - स्वादानुसार (आधा छोटा चम्मच)तलने के लिए तेल
तरीकालौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनिया, बेसन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को 10 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बेसन के कण सूज जाएं. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.एक मोटे तले के पैन में तेल डालकर गरम करें। लगभग 1 टेबल स्पून मिश्रण को अपनी उंगलियों से उठाकर पैन में डालें। एक पैन में 4-5 कोफ्ते या जितने हो सके उतने कोफ्ते एक बार में डालें। कोफ्तों को ब्राउन होने तक तलें। तले हुए कोफ्ते को प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के कोफ्ते तैयार है.
तरी:तरी कई चीजों से बनाई जाती हैटमाटर - 2-3 (मध्यम आकार का)हरी मिर्च -2-3अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ादही - आधा कपक्रीम या क्रीम - कपतेल - 1 - 2 बड़े चम्मचहींग - 1 चुटकीजीरा - 1/4 छोटा चम्मचहल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मचधनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मचगरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कमहरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से कम)टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। हींग और जीरा डालें। जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे, फिर इसमें दही और मलाई मिला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या जितना पानी आप सब्जी को पतला रखना चाहते हैं उतना पानी डाल दीजिये. सब्जी को चमचे से चलाते रहिये, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला डाल दीजिये. करी में पहले से तैयार लौकी के कोफ्ते और आधा कटा हरा धनियां डाल कर 1-2 मिनिट उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी दूधी के कोफ्ते बनकर तैयार है.लौकी कोफ्ता करी प्याले में निकाल लीजिए. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाएं. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ खाएं.
चैत्र नवरात्रि में व्रत के दौरान खाएं सिंघाड़े के लड्डू
मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री--बैटर के लिए आधा कप मैदा- तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर- अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच काली मिर्च- सोया सॉस -आधा कप पानी-250 ग्राम मशरूम- हरे प्याज बारीक कटे हुए- हरी मिर्च बारीक कटी हुई- दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई- अदरक बारीक कटा हुआ- काली मिर्च का पाउडर- सोया सॉस- शिमला मिर्च टुकड़ों में कटी हुई
गर्मियों के मौसम में आम को बहुत पसंद किया जाता है और अगर सभी की पसंद मिठाइयों में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी, आज हम आम की बर्फी बनाएंगे। आम और बेसन मिलकर बहुत अच्छा टेस्ट देते हैं।
मटका वेज बिरयानी सभी को पसंद आती है, यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है।
फ्रूट्स मोदक
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
दाल बाटी और चूरमा
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.